
देहरादून
कोरोना महामारी से बचाव के लिए जनहित में आज वार्ड 24 शिवाजी मार्ग गुरुद्वारा श्री अंगद देव जी मे 18 प्लस टीकाकरण शिविर लगाया गया, यह शिविर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के संयोग से पूरा किया गया l इस मौके पर करीब 200 लोगों ने वैक्सीन लगवाई और यह शिविर आगामी 4 दिनों तक जनहित में लगा रहेगा l
इस अवसर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष विकास नेगी, प्रधान प्यारा सिंह, गुलशन सिंह, हेमा सिंह, सुरजीत सिंह, हीरा सिंह, विशाल सिंह, रिंकू सिंह,निर्मला पांडे, सौरभ बडोनि, प्रियतमा सक्सेना, पूजा यादव आदि मौजूद थे l

More Stories
महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध रूप से शराब तस्करी में लिप्त 3 शराब तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में
मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार