देहरादून
75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने सभी प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी l
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने आराघर चौक, संजय कालोनी डालनवाला, तहसील चौक, धामावाला , तिलक रोड, इनामुला बिल्डिंग, इंदिरा मार्केट, कांवली रोड, इंद्रेश नगर, सब्जी मंडी आदि स्थानों में ध्वजारोहण किया और इस अवसर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों के चंगुल से आजादी मिली थी हमे उन स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना चाहिए जिन्होंने इस देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया और उन्होंने कहा कि आज वर्तमान भाजपा सरकार ने भी आजादी से पहले वाली स्थिति पैदा कर दी है, आज आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और ज़न सुविधाएं ना मिलने से त्रस्त है, इसलिए हम जनहित मे कार्य करने वाली कांग्रेस पार्टी का परचम लहराएगे l

More Stories
सीएम धामी ने बहुद्देशीय क्रीड़ा हॉल में 87वें इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने टेबल टेनिस खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया
मुख्य सचिव ने ली फॉरेस्ट फायर की रोकथाम को लेकर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी