देहरादून
अगर आप दुपहिया पर डबल सवारी होकर कही जाने की सोच रहे है तो सावधान हो जाइए,क्योंकि दून में आज से डबल हेलमेट जरूरी कर दिया गया है और इसके लिए आरटीओ की टीम सख्ती करने जा रही है।
आरटीओ देहरादून के मुताबिक दुपहिया वाहन चालकों के साथ पीछे बैठी सवारी को भी अब हेलमेट लगाना होगा । यहां ये भी जानकारी दे दे कि चार साल से अधिक के बच्चों के लिए भी हेलमेट जरूरी कर दिया गया है। नियम तोड़ने पर भारी जुर्माने के साथ ही लाइसेंस भी सस्पेंड हो सकता है।
परिवहन विभाग के अनुसार 2021 में सड़क हादसों 55 लोगो की मौत हुई है। जिसमे दुपहिया वाहनों की दुर्घटना में 39 लोगों की मृत्यु हुई है। इसमें हेलमेट नही पहनना ,गलत दिशा में वाहन चलाना, गलत दिशा से ओवरटेक करना,तेज गति प्रमुख कारण रहा है।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च