देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 136 मामले सामने आए हैं, जबकि 04 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं एक बार फिर आज बैकलॉग मौतों के 05 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में आज 206 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 3,136 रह गई है।
प्रदेश में अब तक 3 लाख 38 हजार 644 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 22 हजार 681 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,035 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 30 रह गई है। वहीं आज 15,288 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
आज जिलेवार आंकड़े:
अल्मोड़ा 00
बागेश्वर 00
चमोली 01
चम्पावत 05
देहरादून 53
हरिद्वार 09
नैनीताल 03
पौड़ी 04
पिथौरागढ़ 04
रुद्रप्रयाग 10
टिहरी 14
उधमसिंह नगर 11
उत्तरकाशी 22
वहीं प्रदेश में आज 05 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आये हैं, 01 मरीज की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में कुल 451 ब्लैक फंगस के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 77 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 64 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

More Stories
देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या, *खाद्यान्न की गुणवत्ता और दुकानों की साफ-सफाई पर विशेष जोर, सेक्टर अधिकारियों के साथ खाद्य विभाग के अधिकारी भी तैनात
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम, *उचित दर दुकानों पर साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें अधिकारी-डीएम
संदिग्धों की तलाश में लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, *रायपुर क्षेत्र मे पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 300 किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन