देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के 2,756 मामले सामने आए हैं, जबकि 81 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं 12 मौतें पहले हुई जिनकी समय पर कंट्रोल रूम को जानकारी नहीं दी गई। यानि आज कुल मौत के आंकड़ों में 93 मौतों का आंकड़ा बढा है। अब तक प्रदेश में कुल 6,020 लोगों की जान जा चुकी है।
वहीं आज 6,674 मरीज ठीक भी हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 45,568 हो गई है।
प्रदेश में अब तक 3 लाख 18 हजार 346 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 2 लाख 61 हजार 328 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 447 हो गई है।
आज जिलेवार आंकड़े:
- अल्मोड़ा 234
- बागेश्वर 70
- चमोली 226
- चम्पावत 74
- देहरादून 524
- हरिद्वार 200
- नैनीताल 209
- पौड़ी 109
- पिथौरागढ़ 124
- रुद्रप्रयाग 161
- टिहरी 264
- उधमसिंह नगर 452
- उत्तरकाशी 109
वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब ब्लैक फंगस ने स्वास्थ्य विभाग के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। प्रदेश में कोरोना वायरस के बाद ब्लैक फंगस को भी महामारी घोषित किया गया है। प्रदेश में 133 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।


More Stories
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व, प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं