ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां संताली के समीप एक बोलेरो वाहन के ऊपर पहाड़ी से भारी-भरकम पत्थर आ गिरा। वाहन में कुल चार लोग सवार थे, जिसमें आगे बैठे चालक और एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय भेजा गया है। वहीं अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, आज ऋषिकेश की तरफ से एक बोलेरो कार श्रीनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान करीब शाम साढ़े पांच बजे ऋषिकेश से करीब 25 किलोमीटर आगे सिंगटाली के समीप अचानक पहाड़ी से एक भारी-भरकम पत्थर बोलेरो वाहन के ऊपर आ गिरा। पत्थर की चपेट में आने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर मौके पर ही रुक गया। पत्थर इतना भारी भरकम था कि, वाहन की पूरी छत अंदर धंस गई।
बताया जा रहा है कि यह बोलेरो वाहन (यूके 09टीए 0588) पीएमजीएसवाई नरेंद्र नगर खंड में कॉन्ट्रैक्ट पर तैनात हैं, जिसमें पीएमजीएसवाई के ही कर्मचारी कहीं जा रहे थे।



More Stories
परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, रक्तदान शिविर बना मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण
कारोबारी को हत्या के प्रयास व लूट में फंसाने का भय दिखाकर “पुलिस सेटिंग” के नाम पर 25 लाख की रंगदारी वसूलने वाले शातिर गिरोह को दून पुलिस ने किया बेनकाब, गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 3 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू