अल्मोड़ा: उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है। बीजेपी प्रत्याशी महेश जीना 4700 वोटों से जीते हैं। लगातार चले राउंड्स में कभी भी महेश जीना पीछे नहीं हुए। यहां तक की गंगा पंचोली के गढ़ में भी महेश जीना ने जीत दर्ज की है। वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहली परीक्षा में पास हो गए हैं। उत्तराखंड में हाल ही में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद यह पहला चुनाव था। उपचुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी माना जा रहा था, लेकिन बीजेपी ने इस बार कांग्रेस को 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से भी ज्यादा अंतर से हराया है, जिससे भाजपा भी उत्साहित है। यह सीट भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुई थी।
मतगणना का परिणाम:
- भाजपा से महेश जीना – 21,874
- कांग्रेस से गंगा पंचोली – 17,177
- निर्दलीय सुरेंद्र सिंह – 620
- उपपा से जगदीश चंद्र – 493
- सर्वजन स्वराज पार्टी से शिव रावत – 466
- उक्रांद समर्थित पान सिंह – 346
- पीपीई डेमोक्रेटिव नंद किशोर – 209
- नोटा – 721
- निरस्त मत – 63

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर