- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बढ़ाई गई ऑक्सीजन स्टोरेज की क्षमता
- 2 दिन 2 रातों से ऑक्सिजन पाइपलाइन से नए वार्ड्स को जोड़ने का कार्य जारी
- 203 कोविड पेशेंट्स उपचार हेतु भर्ती
देहरादून। कोविड- 19 के बढ़ते मामलों के बीच श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अस्पताल में ऑक्सिजन क्षमता बढ़ाने पर काम तेज किया. पिछले 2 दिन 2 रातों से ऑक्सिजन सप्लाई के तकनीकी विशेषज्ञ इस कार्य में जुटे हुए हैं. अस्पताल की ऑक्सिजन क्षमता को बढ़ाकर 7000 (सात हजार) लीटर कर दिया गया है. आवश्यकता पढ़ने पर कोविड मरीजों के लिए आपातकाल स्थिति में 50 और ऑक्सिजन बेड्स पर ऑक्सिजन की सप्लाई की आपूर्ति का कार्य पूरा किया जा रहा है. श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में छाती एवम श्वास रोग विशेषज्ञों और फिजिशियन डॉक्टरों की जंबो टीम उपलब्ध है. यही कारण है कि अस्पताल में उपलब्ध बेहतरीन संसाधनो व बड़ी टीम के कारण, अन्य अस्पतालों की तुलना में यहां कोविड मृत्यु दर काफी कम है. यह जानकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार धवन ने दी.

काबिलेगौर है कि वर्तमान में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 203 बेड्स पर (आई.सी.यू व जनरल ऑक्सिजन बेड्स मिलाकर कुल 203 कोविड पॉजिटिव व कोविड संदिग्ध मरीज भर्ती हैं) कोविड पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है. गंभीर मरीजों को ऑक्सिजन सप्लाई में कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर युद्ध स्तर पर काम किया गया है.

सीएमएस डॉक्टर धवन ने कहा कि कोविड-19 महामारी के इस नाजुक दौर में सभी के सहयोग की आवश्यता है. अस्पताल में ऑक्सिजन वेंडर से इन दिनों प्रतिदिन 3 बार ऑक्सिजन की सप्लाई करवाई जा रही है. कोविड-19 मरीजों के लिए 50 और ऑक्सिजन बेड्स तैयार किये जा रहे हैं. बहुत जल्द मरीजों को इसका लाभ मिलने लगेगा.

More Stories
धामी विजन को जमीन पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम, राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया आमवाला तरला आवासीय योजना का निरीक्षण
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
देहरादून में शूट आउट, खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मृतक विक्रम शर्मा का रहा है आपराधिक इतिहास, पुलिस जांच में जुटी