उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भी प्रदेश में 5703 नए मामले सामने आए हैं, जबकि रिकॉर्ड 96 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं, 1471 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले अब बढ़कर 162562 हो गई है। हालांकि, इनमें से 113736 पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। वर्तमान में 43032 केस एक्टिव हैं, जबकि 2309 की मौत हो चुकी है।
देहरादून जिले में सबसे अधिक 2218 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 1024, नैनीताल में 848, ऊधमसिंह नगर में 397, पौड़ी में 132, टिहरी में 204, रुद्रप्रयाग में 35, पिथौरागढ़ में 98, उत्तरकाशी में 242, अल्मोड़ा में 189, चमोली में 214, बागेश्वर में 44 और चंपावत में 58 संक्रमित मिले। वहीं, प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 208 पहुंच गई है।

More Stories
धामी विजन को जमीन पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम, राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया आमवाला तरला आवासीय योजना का निरीक्षण
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
देहरादून में शूट आउट, खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मृतक विक्रम शर्मा का रहा है आपराधिक इतिहास, पुलिस जांच में जुटी