देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। स्कूल, कॉलेज समेत प्रतियोगी परीक्षाओं पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। चिकित्सा विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग स्टाफ नर्स के कुल 2,921 पदों पर 18 अप्रैल को होने वाली लिखित परीक्षा भर्ती को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। इसके लिए अब नए सिरे से तिथि घोषित की जाएगी।

वहीं 25 अप्रैल को होने वाली एलटी भर्ती परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। मुख्य सचिव इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए परीक्षा स्थगित किए जाने की बात कही गई है। आपको बता दें कि लंबे समय से बेरोजगार इन भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए थे। लेकिन महज कुछ दिन पहले भर्ती को स्थगित किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश