देहरादून: उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया दी है। बलूनी ने लिखा, ‘आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने तत्काल उपचार प्रारम्भ कर दिया है। कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। आप सभी भी अपना ध्यान रखें।’
वहीं कोरोना संक्रमित अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी को बीती देर रात एम्स रेफर किया गया। रविवार को महंत नरेंद्र गिरी कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही निरंजनी अखाड़े में आइसोलेट थे।
इधर, उत्तराखंड सचिवालय में चार नौकरशाह भी कोरोना संक्रमण की जद में आ गए हैं। इनमें एक अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और एक अपर सचिव शामिल हैं।

More Stories
हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण
हॉस्टल में हुई चोरी की घटना को दून पुलिस ने किया खुलासा, हॉस्टल से सामान चोरी करने वाले 4 शातिर अभियुक्त आये दून पुलिस की गिरफ्त में
अलग-अलग थाना क्षेत्रों मे पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 800 से अधिक बाहरी व्यक्तियों का करा सत्यापन