लक्सर: देवभूमी उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यह घटना न सिर्फ इंसानियत को बल्कि, रिश्ते को भी तार-तार करने वाली है। धर्मनगरी हरिद्वार में खानपुर के गांव में चार दिन पहले हुई युवती की हत्या में उसके भाई ने ही की थी। आरोपी ने पहले युवती से दुष्कर्म किया था और फिर पकड़े जाने के डर से गला दबाकर उसे मार डाला था। इस बात का दावा करते हुए शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने खानपुर थाने में पत्रकार वार्ता कर बताया कि खानपुर थाने के गांव की 20 वर्षीय युवती इसी 30 मार्च की दोपहर बरसीम काटने खेत पर गई थी। वापस न लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। अगले दिन उसका शव खेत के पास नाले के किनारे पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम के बाद युवती के भाई ने खानपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। स्थानीय पुलिस के अलावा रुड़की सीआईयू यूनिट को इसके खुलासे में लगाया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने युवती के चचेरे भाई हरेंद्र पुत्र राजपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने घटना स्वीकार कर ली। एसएसपी ने बताया कि घटना के दिन आरोपी पास में ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था। बरसीम काटने के बाद युवती ने गठरी सिर पर रखवाने में मदद के लिए उसे बुलवाया था। तभी हरेंद्र की नीयत खराब हो गई और उसने युवती से दुष्कर्म किया। बाद में उसे लगा कि युवती घर जाकर बताएगी तो वह पकड़ा जाएगा। इसी डर से उसने गला दबाकर उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी हरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री