देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सूचना पत्र जारी कर सहायक अध्यापक (L.T.) भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर जानकारी दी है। सहायक अध्यापक के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी इसके इंतजार में हैं कि आखिर परीक्षा कब होगी। वहीं अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सभी आवेदकों को साफ कर दिया है कि लिखित परीक्षा अप्रैल में होगी। आयोग के अनुसार, सहायक अध्यापक की यह परीक्षा 25 अप्रैल को प्रस्तावित है। आयोग द्वारा परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर भी अंतिम रुप दिया जा रहा है। आयोग ने जानकारी दी है कि जल्द लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जाएगी और अभ्यर्थियों को जानकारी दी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,.डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF एवं NIM का सर्च ऑपरेशन जारी, करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व अन्य सामान