देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कक्षा 6 से 9 तक की कक्षाओं के लिए नए सत्र का आरंभ 15 अप्रैल से शुरू किए जाने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही शिक्षा सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने 14 अप्रैल तक गृह परीक्षाएं संम्पन कराने के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि बीते कल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 15 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने के निर्देश दिए थे। जिस पर शिक्षा सचिव ने आदेश जारी कर दिए है।



More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, *लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री