देहरादून: पर्वतीय क्षेत्रों में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण समाप्त किए जाने की के लिए शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने आदेश जारी कर दिया है. लंबे समय से विकास प्राधिकरण की वजह से पर्वतीय क्षेत्रों की जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे में शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि, प्रदेश में 2016 से पहले वाली स्थिति रहेगी. यानि विकास प्राधिकरण को रद्द करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. बता दें कि सीएम तीरथ सिंह रावत ने साल 2016 के बाद बनाए गए विकास प्राधिकरण का दोबारा से परीक्षण किए जाने का फैसला लिया था.

More Stories
*मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट, उत्तराखण्ड के विकास, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री से किया अनुरोध
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को झंडी दिखाकर किया रवाना, 18 राज्यों तथा एयरफोर्स, आर्मी व ITBP के कुल 66 प्रतिभागी कर रहे प्रतिभाग