देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत एक्शन मोड़ में है, तीरथ सिंह रावत जहां त्रिवेंद्र सरकार में लिए गए फैसलों को भी पलटने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं, वही जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़े निर्णय भी ले रहे,खुद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का कहना है कि मुख्यमंत्री बनने के 2 घंटे के भीतर ही उन्होंने 3 बड़े फैसले ले लिए,जिनमें से पहला बड़ा फैसला कुंभ में श्रद्धालुओं के लिए किसी तरह की रोक टोक को खत्म करना था,जिसका परिणाम ये हुआ कि शिवरात्रि पर कुम्भ स्नान के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे,साथ ही दूसरा बड़ा फैसला कोविड 19 महामारी के दौरान उन लोगों पर दर्ज मुकदमों को वापस करने का था, जो आम लोगों की सेवा ही कर रहे थे,सीएम का कहना है कि ऐसे साढ़े 4 हजार लोगों के मुकदमे वापस होने की प्रकिया शुरू हो गयी है,तो ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में बने विकास प्राधिकरण को समाप्त करने का भी फैसला उनकी कैबिनेट ने लिया। जिससे पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिली है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का यह बयान अधिकारियों से काम लेने को लेकर आया है, जिसमें मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से काम तत्काल प्रभाव से लिया जा रहा है,सीएम का कहना है कि आगे भी देखिए ऐसे काम होते रहेंगे। साथ ही चार धाम यात्रा को लेकर भी सीएम तीरथ ने अधिकारियों को कह दिया है कि 30 अप्रैल तक सभी तैयारियां पूरी होनी चाहिए।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक