देहरादून। उत्तराखंड में बंदरों के आतंक को रोकने और पहाड़ी क्षेत्रों में बंदरों के द्वारा किए जा रहे हैं फसल के नुकसान को रोकने को लेकर विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बुधवार को भाजपा विधायक चंदन राम दास ने वन मंत्री से सवाल किया,कि आखिर जो बंदर बाड़े बनाए जा रहे हैं। उनमें कब तक बंदरों को शिफ्ट किया जाएगा । जिस पर वन मंत्री हरक सिंह रावत ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में जो तीन बंदर बाड़े बनाए जा रहे हैं। उनमेंनमें अगले 3 महीने के भीतर 40000 बंदरों को शिफ्ट किया जाएगा वन मंत्री के जवाब से भाजपा विधायक संतुष्ट नजर आए और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह बात सही है कि बंदरों को बंदर बाड़े के अंदर रखने के बाद उनके भोजन की व्यवस्था भी की जानी है इसलिए इसमें भले ही थोड़ा समय लगेगा लेकिन बंदरों के आतंक और फसलों को हो रहे नुकसान को बचाया जा सकेगा।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण